राजस्थान

सुवालका कलाल समाज के रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्तदान संग्रहण

सुवालका कलाल समाज के रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्तदान संग्रहण

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। सुवालका कलाल समाज सेवा समिति चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में श्री सांवलिया सामान्य चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

प्रवक्ता विजय बंटी सुवालका मूंगा का खेड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आराध्य देवता श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन को  मुख्य अतिथि अखिल राजस्थान सुवालका संघ ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष लोकेश कुमार राशमी एवं सुवालका कलाल समाज सेवा समिति अध्यक्ष ईश्वर दयाल सुवालका एवं संरक्षक सुमन्त सुवालका पार्षद की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर किया गया।
रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्तदान संगृहीत किया गया जिसमें संपूर्ण चित्तौड़गढ़ जिले के युवाओं से भी ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया, लेकिन कुछ महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम होने की वजह से वह रक्तदान नहीं कर पाई। शिविर में दुर्लभ प्रजाति के रक्तदाता अधिक थे। समाज के 12 रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया और प्रवक्ता विजय बंटी मूंगा का खेड़ा ने 24 वीं बार रक्तदान किया।

सांवलिया जी चिकित्सालय ब्लड बैंक के अधिकारी डॉक्टर रोहित धाकड़ के सानिध्य में ब्लड बैंक टीम ने सराहनीय कार्य किया। इस कार्यक्रम के मौके पर गोपाल लाल आमा सरपंच, हरीश, ओमप्रकाश रामदेव जी का चंदेरिया, सुरेश कुमार राशमी, राधेश्याम चंदेरिया, सुरेश कुमार मूंगा का खेड़ा, पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार चंदेरिया, नवीन चित्तौड़गढ़, सुरेश कुमार सोनियाणा, श्यामलाल बड़ी का खेड़ा, सुरेश कुमार पुठोली, राजू लाल पुठोली, संजय चंदेरिया, योगेश चित्तौड़गढ़, नीरज चित्तौड़गढ़, महेंद्र रोलहेड़ा, कुलदीप राशमी, छोटू-प्रताप मुरलिया, कविता, प्रियंकादेवी, पुष्पा देवी, सरोज देवी, मोना देवी, सीता देवी, आशा देवी, हिना देवी, सपना देवी, ममता देवी, लीला देवी, दीपमाला आदि ने रक्तदान शिविर में सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!