तपती धूप में NHAI की राहत, नारायणपुरा टोल पर बांटा ORS-रसना और ठंडा पानी
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए राहत की पहल

तपती धूप में NHAI की राहत, नारायणपुरा टोल पर बांटा ORS-रसना और ठंडा पानी
चित्तौड़गढ़, राजस्थान। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने हाईवे पर सफर करने वालों के लिए राहत की पहल की है। नारायणपुरा टोल प्लाजा, PIU उदयपुर पर वाहन चालकों, कर्मचारियों और श्रमिकों के लिए ORS, रसना एवं ठंडे पानी की व्यवस्था शुरू की गई है।

टोल प्लाजा के प्रोजेक्ट हेड सूर्या प्रताप के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था की गई है। सूर्या प्रताप एवं इंतजार हुसैन ने बताया कि तपती धूप में हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मियों और हाईवे पर कार्य कर रहे श्रमिकों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
क्या है व्यवस्था:
टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन चालक को नि:शुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही समय-समय पर ORS का घोल और रसना का वितरण भी किया जा रहा है, जिससे लू और डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके।
सूर्या प्रताप ने बताया कि NHAI का उद्देश्य हाईवे उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना है। भीषण गर्मी में यह छोटी सी पहल यात्रियों को बड़ी राहत दे रही है।
रिपोर्टर: नरेंद्र सेठिया




