टॉप न्यूज़देशराजस्थान

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जैसलमेर में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर प्रकरण में सौंपा ज्ञापन

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जैसलमेर में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर प्रकरण में ज्ञापन

जोधपुर, राजस्थान। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जैसलमेर में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर प्रकरण में ज्ञापन सौंपा गया। इंडियन फ़ेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की जोधपुर जिला इकाई के अध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में यह ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ की आजीविका पर प्रशासन द्वारा छल पूर्वक कागजी कार्रवाई कर चलाए गए बुलडोजर से हुए करोड़ों रुपए के नुकसान को अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय बताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार बताया गया है।

जिलाध्यक्ष जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से मांग करी कि वह प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच व आजिविका की पुनर्स्थापना के लिए कहें ताकि वरिष्ठ पत्रकार की आजीविका पर तत्कालीन जिला कलेक्टर द्वारा की गई द्वेषपूर्ण ,एकपक्षीय एवं दमनात्मक कार्रवाई सबके सामने आ सके।

उन्होंने बताया कि आजिविका पर बुलडोजर प्रकरण से देश भर के पत्रकारों मे भारी रोष व्याप्त हैं।

पूर्व में जयपुर के शहीद स्मारक पर 19 दिनों तक दिया गया धरना व प्रदर्शन जिसे आश्वासन की आड़ में स्थगित करवा दिया गया था, वह आने वाले दिनों में सुनवाई नहीं होने पर और भी अधिक तेज होगा, और पूरे राजस्थान प्रदेश में जन आंदोलन का रूप लेगा‌‌।

इस अवसर पर जिला अध्य्क्ष प्रदीप जोशी, वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के कार्यसमिति सदस्य रंजन दवे, उपाध्यक्ष लक्ष्मण मोतिवाल ,समीर खान, लक्षित दवे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!