टॉप न्यूज़धर्मराजस्थान

एटीबीएफ को मानव सेवार्थ सर्जिकल बेड और वॉकर किये भेंट

मानव सेवा

एटीबीएफ को मानव सेवार्थ सर्जिकल बेड और वॉकर किये भेंट

चित्तौड़गढ़, राजस्थान। चलने फिरने में असमर्थ रोगियों की सुविधार्थ शनिवार को चित्तौड़गढ़ के समाजसेवी ने स्वर्गीय डॉक्टर महेश सनाढ्य की पुण्य स्मृति में आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन को एक सर्जिकल बेड और चार वॉकर भेंट की गई।

समाजसेवी और भारत विकास परिषद के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर महेश सनाढ्य हमेशा दिन दुखियों की सेवा करते रहे हैं, उन्होंने मरणोपरांत भी सेवाभाव की इच्छा जताई थी। इस पर शनिवार को श्रीमती शशि सनाढ्य ने इस संबंध मे एक संक्षिप्त कार्यक्रम के माध्यम से भारत विकास परिषद के महिला सहभागिता द्वारा आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन एटीबीएफ सर्जिकल प्वाइंट पर सर्जिकल बेड और वॉकर भेंट देकर पीड़ित मानव सेवार्थ सहयोग प्रदान किया है।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक सुनील ढीलीवाल, सर्जिकल प्वाइंट प्रभारी अभय बोहरा, टीम एटीबीएफ महिला विंग नगर अध्यक्षा पूर्णिमा मेहता ने समाजसेवी सनाढ्य द्वारा किए गए इस नेक कार्य के लिए उनका आभार जताया और कहा कि यह बेड और वॉकर विशेष तौर से उन लोगों के लिए लाभकारी होगी जो किसी दुर्घटना अथवा स्वास्थ्य सम्बन्धित अन्य गंभीर परिस्थितियों के कारण चलने फिरने में असमर्थ रहते है। इस अवसर पर एटीबीएफ के मदन गिरी गोस्वामी, अनिल सुखवाल,बसंती लाल मेहता,प्रकाश पोखरना, नवनीत मोदी, अशोक सेठिया,महिला विंग से उषा कुमावत, भारत विकास परिषद की महिला सहभागिता शाखा प्रमुख अरुणा सुखवाल, अर्चना मोदानी, शशिकला गुप्ता, कमल जी जैन रीजनल संयोजक बृजेश मोदानी सचिव,,चंद्र प्रकाश खटोड़ ,राधे श्याम गुप्ता, चंद्र प्रकाश सुखवाल,विमल प्रकाश सांखला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!